Message
President's Message
An official statement from our leadership
श्री श्याम दास
अध्यक्ष / संस्थापक
Shree Radha Sanket Bihari Trust
Official Statement
"प्रिय साथियों एवं शुभचिंतकों
श्री राधा संकेत बिहारी ट्रस्ट की स्थापना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संस्कार, शिक्षा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है। हमारा विश्वास है कि सच्ची भक्ति वही है जो जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में आशा और सकारात्मक बदलाव लेकर आए।
ट्रस्ट के माध्यम से हम समाज के जरूरतमंद वर्गों, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं वंचित परिवारों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, सहायता एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारा संकल्प है कि राधा-कृष्ण की भक्ति, मानव सेवा की शक्ति” को अपने कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाएं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग की भावना पहुँचाएं।
मैं सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग से ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
आइए, मिलकर सेवा को संकल्प और मानवता को अपनी पहचान बनाएं।"
श्री श्याम दास
अध्यक्ष / संस्थापक, Shree Radha Sanket Bihari Trust